ठंड में गरीबों को कम्बल देने से मन को काफी मिलता है सकून-विधायक

bbd9755729bf
चंदौली,धानापुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रविवार को अपनी बिटिया पूजा सिंह के जन्मदिन पर धानापुर ब्लॉक परिसर में कंबल वितरित किया।इसमें धानापुर ब्लॉक के अलग अलग गांवो के कुल 1000 निराश्रितों, जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।मौके पर जरूरतमंदों ने कम्बल पाकर पूजा सिंह के लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
धानापुर ब्लाक पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में गरीब निराश्रितों,वृद्धजनों को ठंड के मौसम में कम्बल पाकर सभी गदगद थे।बरबस ही वृद्धजनों के हाथ बिटिया पूजा को व विधायक सुशील सिंह को आर्शीवाद देने के लिए उठ जा रहे थे।सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों ,वृद्धजनों में कंबल वितरित कर काफी सुकून मिलता है।
गरीबों , निराश्रितों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है।गांवो में विकास कार्यो के लिए सदैव प्रयास करता रहता हूं। पार्टी की सोच है कि गांवो के पात्रों को जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ दिया जाए।इसके लिए गांवो में संकल्प यात्रा कार्यक्रम कर आम जनमानस को योजनाओं की जानकारी दिया जा रहा है। ताकि पात्र व्यक्ति योजना का लाभ ले सके।

फोटो-धानापुर ब्लॉक कार्यालय पर गरीबों व जरूरतमंदों को कम्बल देते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह।

इस मौके पर धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, कमलाकांत मिश्रा, राजेश तिवारी, सुजीत जायसवाल, सत्यवान मौर्य,अवधेश खरवार, प्रमोद सिंह, अरुण राय, राणा सिंह, गोपाल सिंह, ड़ा0 रामानुज यादव, अनामिका मिश्रा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *