कुशवाहा जन कल्याण परिषद ने जरुरत मंदो में बांटा कंबल

मानवीय संवेदनाओं को समझना ही इंसानियत की पहचान है, यथार्थ की धरातल पर इसे ही समाज सेवा कहते हैं- अर्जुन आर्या
चंदौली। जिले के विकास खण्ड चहनियां अंतर्गत महमदपुर गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कुशवाहा जन कल्याण परिषद के तत्वाधान में सैकड़ों जरुरत मंदों मे कंबल का वितरण किया गया. ठंड में कम्बल पाकर गरीबो के चेहरे खिल उठे. उन्होंने हाथ उठाकर परिषद के पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया.
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्या ने तथागत बुद्ध और डॉ. अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित तथा दीप प्रजल्वित कर किया.
श्री आर्या ने कहा कि यह कम्बल दान नही है. यह एक सहयोग है. मानवीय संवेदनाओं को समझना ही इंसानियत की पहचान है. यथार्थ की धरातल पर इसे ही समाज सेवा कहते हैं बढ़ती ठंड को देखते हुए परिषद दशकों से यह सराहनीय कार्य करता आ रहा है. जिसकी जितनी प्रशंसा की जाय वह कम है. उन्होंने गरीब व बृद्ध असहाय महिलाओ को कम्बल अपने हाथों से बांटा.
वही विशिष्ट अतिथि जयसिंह मौर्य ने कहा कि समर्थ के अनुसार हर इन्सान को सेवा करना चाहिए. अगर सभी लोग ऐसा करने लगे तो हर जरूरतमंद को मदद मिल जाएगी. इस मौके पर आनंद प्रकाश मौर्य, रामलाल मौर्य, राम अवतार मौर्य, बृजमोहन मौर्य, दशरथ मौर्य, प्रभुनाथ मौर्य लल्लन कुमार आदि रहे।