वाराणसी में करोड़ों की जमीन पर भू माफियाओ का कब्जा

67285bd3667b
पत्रकार प्रेस क्लब के पत्रकारों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्यवाई की मांग किया 

एसडीएम ने सदर तहसीलदार और सिटी नायब तहसीलदार को स्थलीय निरीक्षण कर जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया 

वाराणसी। जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बेटावर में राजस्वकर्मियों की मिली भगत से करोड़ों की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया गया है जिसको खाली कराने के लिए पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में पचासों पत्रकारो ने गुरुवार को एसडीएम से मिलकर पत्रक सौंपा। वहीं एसडीएम ने तत्काल सदर तहसीलदार और सिटी नायब तहसीलदार को स्थलीय जॉच कर एक सप्ताह के अंदर मामले का निस्तारण करने की बात कही।



श्री पाठक ने बताया कि बताते ग्राम पंचायत बेटावर में राजस्व अभिलेख में आराजी नंबर 776 व 777 स्पष्ट रूप से मृतक देवेंद्र पांडे के स्थान पर उनके दो पुत्र क्रमशः हरिकेश पांडे और ऋषिकेश पांडे का नाम अंकित है। जिस जमीन पर भू-स्वामी काबिज चला आ रहा है। उक्त भूमि पर गांव का ही दबंग भू-माफिया मोतीलाल बिंद व रामअचल बिंद लकड़ी रखकर जुताई बुवाई करने से मना कर रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देता रहता है। 



इस मामले में पीड़ित ने जब एसडीएम और तहसीलदार के साथ थाना दिवस पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया तो खुद लेखपाल राय साहब ने आरोपी की वकालत कर मामले को उलझाए रखा। बड़ी बात तो यह है कि अभी तक तो मामले में आरोपी की वकालत करने वालों में सिर्फ लेखपाल ही थे,लेकिन जब तहसीलदार ने कानूनगो विनोद पांडे से टेलिफोनिक वार्ता कर उनसे जानकारी हासिल किया तो उन्होंने भी आरोपी के पक्ष में बगैर साक्ष्य सबूत ही जानकारी दे कर तहसीलदार को गुमराह करने लगे।

 कानूनगो और लेखपाल की बातों से साफ जाहिर होता है कि दोनों लोग भू-माफिया की पैरोकारी कर रहे हैं। एसडीएम सदर सार्थक अग्रवाल ने बताया कि तहसीलदार सदर प्रवीण कुमार को एक सप्ताह के अंदर मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है। वही तहसीलदार सदर प्रवीण कुमार ने बताया कि हम खुद सिटी के नायब तहसीलदार को लेकर मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कराएंगे। 

इस दौरान पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पांडे, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय कुमार पाण्डेय, पूर्वांचल अध्यक्ष प्रवीण चौबे, मंडल अध्यक्ष आफताब आलम,जिला अध्यक्ष पवन पांडे,शशांक कुमार सिंह, नीतीश कुमार वर्मा,अनीश मिश्रा,कुलदीप सिंह,अनिल मिश्रा,विशाल चौबे, अरुण मिश्रा,पुष्कर दीक्षित,सुधीर उपाध्याय, लवकेश पाण्डेय,विशाल, कृष्णा पाठक, ऋषिकेश पाण्डेय,दिलीप दक्ष,अमित दुबे, संतोष पाण्डेय (सेकेंड),अभिनव पांडे, जयकिशन, मो.हाशिम,आकाश सरोज, मुकेश,ऋषिकेश प्रजापति सहित पचासों पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *