विधायक सुशील सिंह ने धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

लापरवाही पर क्रय केंद्र प्रभारी को लगाया फटकार, बिचौलियों के माध्यम से खरीद पर कार्रवाई के निर्देश
चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शुक्रवार को सोगाई ,सिधना, चिरईगांव, अरंगी, अदसड आदि धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान धान खरीद केन्द्रों पर किसानों के धान बेचने पर समस्या आने पर प्रभारी को सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करें, धान खरीददारी में किसानों को बेवजह परेशान न किया करे. वहीं मंडी समिति व पीसीएफ के द्वारा बनाएं गये धान खरीद केंद्रों पर स्टाक रजिस्टर देखने के साथ ही खरीद के बारे में जानकारी लिया.
शासन के मंशा के अनुरूप किसानों के फसल को आसानी से क्रय केंद्र पर खरीदने का काम किया जाए. किसानों के गाढ़ी कमाई को केंद्रों पर बेचने में दिक्कत आने पर संबंधित प्रभारी पर कार्रवाई किया जाएगा. क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या किसी का उत्पीड़न किया गया तो संबंधित प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसान कड़ी मशक्कत करके फसल पैदा करता है.
किसी भी धान क्रय केन्द्रो पर बिचौलियों के माध्यम से खरीद की जाने की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी. वहीं चिरईगांव क्रय केंद्र पर धान खरीद में लापरवाही पर प्रभारी को फटकार लगाए. निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर किसानों को केंद्रो पर परेशान न किया जाए. इस दौरान केंद्र प्रभारी अशोक सिंह, विनीत कुमार,भैया लाल यादव, संतोष सिंह मंडल अध्यक्ष, संतोष बिंद मंडल अध्यक्ष, शिवकुमार मौर्य,मृत्युंजय सिंह दीपू, संत विलास सिंह, शिवशंकर मौर्य आदि रहे।