विद्युत चोरी में 21 पर मुकदमा दर्ज

कनेक्शन काटे जाने पर पुनः जोड़ा गया था, सरचार्ज में छूट के बाद भी बकाया है बिजली बिल
चंदौली, सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के पदुमनाथपुर, नोनार, महगांव, नईकोट, गौसपुर, व डेढ़ावल गांव में विद्युत चोरी के खिलाफ 21 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से गांवों में खलबली मची हुई है.
दरअसल बीते सप्ताह एक मुस्त समाधान योजना के तहत शासन के निर्देश पर गांवों में कैंप लगाकर बकाया वसूल किया जा रहा था. साथ ही ओटीएस योजना के तहत बकाया बिल में सरचार्ज में छूट का लाभ दिया जा रहा था. इसी क्रम में बिजली बिल का भुगतान नहीं किए जानें पर सैकड़ों बकायेदारों का कनेक्शन विद्युत कर्मियों द्वारा काट दिया गया था,
मंगलवार को पदुमनाथपुर में 4, नोनार में 3, महगांव में 5, नईकोट में 3,गौसपुर में 4,डेढावल में 3 काटे गए कनेक्शन जोड़े जानें पर कुल 21 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी में 138 बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है.
इस बाबत अवर अभियंता रविन्द्र कुमार राय ने बताया कि सुबह से शाम बकाया जाम छूट के साथ जमा करने के लिये लोगों को प्रेरित किया जा रहा है. बावजूद भी चोरी से बिजली जलाया जा रहा है. आगे भी ऐसे लोगो के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई किया जायेगा. इस मौके पर अशोक कुमार सहित अन्य विद्युत कर्मी रहे।