विशुनपुर कला में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर

e96a8b2c9b22
मरीजों को वाराणसी के प्रमुख अस्पताल ले जाया गया

सटीक संवाद।, 8 अप्रैल 2026: चंदौली के धानापुर ब्लॉक के विशुनपुर कला गांव में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से दर्जनों मरीजों की आंखों की जांच की गई और जरूरतमंदों को तत्काल उपचार के लिए वाराणसी के आर.जे.शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाया गया।

शिविर का आयोजन सह प्रायोजक  प्रशांत सिंह ‘ राज’ व प्रमिश सिंह ‘सिप्पू’ के द्वारा किया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को प्राथमिकता दी गई। लगभग 150 लोग उपस्थित थे। जांच के दौरान दो दर्जन से अधिक मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें संस्था के निजी साधनों से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल रिंग रोड फेज 1, माधोपुर गेल, सीएनजी पंप के पास स्थित है, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ मोतियाबिंद सर्जरी का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की है। एक लाभार्थी ने बताया, “हमारे जैसे गांव वालों के लिए ऐसी सुविधा बहुत राहत भरी है। संस्था का धन्यवाद।” शिविर आयोजकों ने बताया कि यह अभियान आंखों की रोशनी बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है और भविष्य में ऐसे और शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *