वर्दीसांडा में राहगीरों के साथ साथ ग्रामीण नारकीय जीवन जी रहे – मणिदेव चतुर्वेदी

83981ef847ff

शहीदगांव रमौली मार्ग पर जलजमाव, वर्दीसाडा और जमुरना गाव के बीच में सड़क निर्माण छोड़ा, भाकियू टिकैत का प्रदर्शन,एक्सईएन ने दिया आश्वासन 

चंदौली, धानापुर। क्षेत्र के शहीदगाव- चहनियां सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा एक साल पहले किया गया था।
 वर्दीसाडा और जमुरना गाव के बीच में सड़क निर्माण छोड़ दिया गया था। उसपर बाद में काम लगना था। लेकिन लगभग एक साल बीत जाने पर भी उस छोड़े गए मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

फोटो 1: वर्दीसाडा गांव में शहीदगांव रमौली मार्ग पर जलजमाव को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन टिकैत 

बिना बरसात के घुटने तक पानी लगा हुआ है। जगह जगह गड्ढे है। अक्सर दुपहिया वाहनों का एक्सीडेंट होता रहता है। पूरी पटरी सड़क बन गयी है। गाव वालों का आना जाना दुश्वार हो गया है। आने जाने वाले राहगीर उस छोड़े गए सड़क का शिकार हो रहे है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में गाव वालो ने घर से निकलकर सड़क पर प्रदर्शन किया।

फोटो 2: वर्दीसाडा गांव में शहीदगांव रमौली मार्ग पर जलजमाव

 मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि उस सड़क से आने जाने वाले राहगीरों के साथ साथ गाव वाले नारकीय जीवन जी रहे है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओ को उस छोड़े गए मार्ग से स्कूल आने जाने में दिक्कत हो रही है। इस विषय मे एक्सईएन पीडब्ल्यूडी चन्दौली से वार्ता हुई। सम्बन्धित अधिकारी ने 5 दिन में काम लगाने का आश्वासन दिया है। साथ ही एक्सईएन को चेताया गया कि अगर एक सप्ताह के भीतर उस छोड़े गए मार्ग पर काम नही लगाया गया तो संगठन के नेतृत्व में गाव वाले चक्का जाम करेंगे।
प्रदर्शन में जिलाउपाध्यक्ष रामदुलारे कन्नौजिया, जिला प्रवक्ता छोटे लाल यादव, जिला मंत्री झन्टू राजभर, तहसील अध्यक्ष श्रवण मौर्या, संगठन मन्त्री हाकिम सुलेमानी, ब्लाक उपाध्यक्ष शोभनाथ राजभर, ब्लाक संगठन मंत्री दशरथ राम, सोनू मिश्र, प्रधान राजकुमार मौर्या, प्यारे लाल,  प्रताप यादव आदि पचासों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *