व्यापारियों के संगठित होने से व्यापार का विकास होता है – साधना सिंह

8164fb427dc6
सकलडीहा (चंदौली) क्षेत्र के डेढगांवा बाजार में शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद और व्यापार मंडल की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि व्यापारियों के संगठित होने से व्यापार का विकास होता है.

फ़ोटो-व्यापारियो को संबोधित करती राज्य सभा सांसद साधना सिंह

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जीएसटी में कटौती कर व्यवसाय को बढ़ावा दिया है. जीएसटी में कटौती से जरूरी सामानों का व्यापार बढ़ेगा. साधना सिंह ने स्वदेशी सामानों का उपयोग बढ़ाने की अपील की. कहा कि स्थानीय सामानों का उत्पादन तभी बढ़ेगा जब हम इनकी खरीदारी और खपत बढ़ाएंगे.
सकलडीहा के उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने कहा कि व्यापारियों की प्रगति से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. वाणी प्रकाशन समूह संपादक एल उमाशंकर सिंह ने व्यापार के संरक्षण और विकास के लिए संगठन को काम करने का आह्वान किया.
शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संतोष जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष हाफिजुर रहमान, जिला मंत्री राजकुमार गुप्ता और जिला कोषाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन एम. एम. रहमान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *