यूबीआई नें ग्रामीणों के जीवन स्तर मे लाया परिवर्तन – रवि भूषण

56abff58766c

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 105वां स्थापना दिवस शाखा कमालपुर मे मनाया गया 

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर
 चंदौली
 कमालपुर ! कस्बा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 105वाँ स्थापना दिवस शाखा कमालपुर मे प्रबंधक रविभूषण,वरिष्ठ पत्रकार जलील अंसारी,पत्रकार फ़करे आलम, व फ़ील्ड ऑफिसर धीरज सिंह द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया ।

शाखा प्रबंधक कमालपुर रवि भूषण ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जनोपयोगी योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन स्तर मे काफी बदलाव लाया है l यूबीआई ने जहां किसानों को उनके गाढ़े समय में केसीसी के द्वारा उनके जरूरतों को पूरा किया वहीं दूसरी तरफ युवाओं को मुद्रा लोन,महिलाओं को समूह लोन देकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठा रहा है 

उक्त अवसर पर पत्रकार फखरे आलम, चंदन सोनकर, कैशियर विनोद गुप्ता, फील्ड ऑफिसर धीरज सिंह, मिथिलेश गुप्ता, विनोद उपाध्याय, इंद्रजीत सिंह, शंभू यादव, विनय गुप्ता, नरेंद्र मौर्य, अजीत पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *