यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रामीण जीवन में लाया परिवर्तन-लालता यादव

90a097fa2b2d

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मारूफपुर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया


रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चंदौली 
चहनियां। क्षेत्र के मारूफपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 105 वां स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख चहनियां लालता यादव, विशिष्ट अतिथि अभिनव पांडेय मुख्य प्रबंधक आरएलपी चहनियां रहे।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी जनोपयोगी योजनाओं से ग्रामीण जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। यूबीआई ने एक ओर जहां एक किसान को अपने गाढ़े समय में केसीसी के द्वारा अपनी जरूरतों को पूरा करता है तो वहीं दूसरी तरफ युवाओं को मुद्रा लोन, महिलाओं को समूह लोन देकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठा रहा है।

    विशिष्ट अतिथि अभिनव पांडेय ने बैंक की ऋण संबंधी विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले की अपेक्षा अब बैंक अपने ग्राहकों को सरल तरीके से विभिन्न तरह के ऋण दे रहा है, जिसमें कम कागजी कार्रवाई की जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति से सम्मानित नज़मुद्दीन अहमद ने, धन्यवाद ज्ञापन शाखा प्रबंधक रवि रंजन ने और संचालन राकेश यादव रौशन ने किया।
    इस अवसर पर कैशियर सोहन शर्मा, आरडीओ अमित सोनकर, एकाउंटेंट अमित वर्मा, अनुभव मिश्रा, जितेंद्र चौरसिया, ज्ञानी जैल सिंह प्रधान, मंगल, बनफल यादव प्रधान, जनाब शौकत अली, पूर्व प्रधान प्रेम मौर्या, प्रधान बबलू ओझा, पवन मिश्रा, सुभाष यादव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *