खेल मैदान पर सत्तर साल का कब्जा सत्तर मिनटों में हटा

बेघर को जमीन आवंटन, दिया जायेगा आवास
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के बीसापुर गांव में खेल मैदान पर सत्तर साल के अतिक्रमण को हाई कोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने सत्तर मिनटों में ध्वस्त करा दिया. वहीं बेघर लोगों को जमीन आवंटन किया और जल्द ही आवास भी मुहैया कराया जाएगा. अवैध अतिक्रमण हटाए जाने से गांव सहित क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.
बिसापुर गांव में 10 बिस्वा जमीन खेल मैदान के नाम से दर्ज है.आरोप है कि इसपर तीन परिवार लंबे समय से कब्जा किए थे. शिकायत कर्ता इसकी शिकायत अधिकारियों से किया था. कार्यवाही न होने पर उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया. हाईकोर्ट के निर्देश पर एसडीएम कुंदन राज कपूर, तहसीलदार अजीत सिंह सहित राजस्व की टीम बिसापुर पहुचकर तीन परिवारों रामचन्द्र राम, भाईलाल राम और सुदामा राम का दो पक्का और एक कच्चा मकान बुल्डोजर से ध्वस्त कराया. अतिक्रमणकारियों का कहना था कि वह 70 सालों से इसपर घर बनाकर रह रहे है.
हालांकि मजे की बात यह है कि जो शिकायत कर्ता है. वह खुद बंजर जमीन पर कब्जा किया है. उसी बंजर जमीन में इन तीनो गरीब परिवारों को एक-एक बिस्वा आवंटन एसडीएम कुंदन राज कपूर ने किया. एसडीएम ने बताया कि जल्द इन लोगों को आवास मुहैया कराया जाएगा. हालांकि बुल्डोजर चलने से तीनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए. पंचायत भवन में इनलोगो का सामान रखवाया गया.