पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के लिए वृक्ष लगाना व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी-प्रधानाचार्य

5c3491e4288d

व्यक्ति को स्वस्थ और दीर्घायु होने के लिए वृक्ष की अहम भूमिका- मेजर लाल बिहारी, शहीदगांव के एनसीसी कैडेट ने लगाए 130 पौधे

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के धानापुर क्षेत्र अंतर्गत अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीदगांव के एनसीसी कैडेटों और छात्र छात्राओं ने अपना टैग लगाकर सागौन,आम, नीम, जामुन आदि के 130 पौधे लगाए.

बता दें कि शुक्रवार को “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत 91 यूपी एनसीसी बटालियन मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल अमर सिंह सेना मेडल एवं शासन के आदेशानुसार अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीदगांव के एनसीसी कैडेट एवं छात्र छात्राओं ने अपना टैग लगाकर वृक्षारोपण किया. जिसमें सागौन, आम, नीम,जामुन आदि के 130 पौधे लगाए गए. 

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोती लाल गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के लिए वृक्ष लगाना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है. सभी लोग अपने-अपने घर गांव में भी लोगों को प्रेरित करें और वृक्ष की उपयोगिता को भी समझाये.

        मेजर लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि स्वस्थ वातावरण एवं व्यक्ति को स्वस्थ और दीर्घायु होने के लिए वृक्ष की अहम भूमिका है. इसलिए देश के प्रत्येक का दायित्व है कि अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाएं. 

इस अवसर पर संतोष कुमार, अमरेन्द्र सिंह, आशुतोष सिंह, अरविंद निषाद, हरिश श्रीवास्तव, मृत्यंजय मौर्य, डा रवि कुमार, रामकेश यादव, दुर्गेश सिंह, रामप्रकाश सिंह, प्रेमनाथ राय, रामाशंकर तिवारी, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्रीमती बिन्दु भारती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed