Headlines

अपार के मुकदमों पर बनाये रखें पैनी नजर: एसपी

दोषसिद्धि की प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु सभी थानों के पैरोकारों को किया निर्देशित 

चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक चंदौली ने समस्त थानों के पैरोकारों संगरविवार को बैठक कर ऑपरेशन कन्विक्शन को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी मानिटरिंग सेल व सम्मन सेल भी मौजूद रहे।



जनपद में हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौतस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों आदि के जमानत पर बाहर आने कि सूचना  सम्बन्धित को तत्काल देने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे उन पर सतर्क दृष्टि रखी जा सके।

जनपद स्तरीय चिन्हित अपराधों के वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप थाना स्तर के टॉप टेन व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त की हत्या के प्रयास व आयुध अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोग में जमानत हेतु दिये गये प्रार्थना पत्रों कि सूचना सम्बन्धित को देते हुए जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही कराई जाए। 

वहीं अपार वाले मुकदमों से सम्बन्धित सम्मन व एनबीडब्लू के सम्मन तामिला ,NDPS Act मुकदमों से सम्बन्धित माल का विनिष्टीकरण, सभी प्रकार के सम्मनों का तामिला पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *