Headlines

आगामी 09मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का होगा निस्तारण

चंदौली l जनपद न्यायालय वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ज्ञानप्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे दिनांक 09.03.2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में एक बैठक आहूत की गयी।
 बैठक में सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, एन.आई.एक्ट धारा 138, मोटर दुर्घटना सम्बंधित वाद, वैवाहिक / पारिवारिक विवाद संबंधी वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण संबंधित वाद, ट्रैफिक चालान, राजस्व वाद विद्युत बिल सम्बंधित वाद, वाटर बिल संबंधित वाद तथा अन्य राजस्व मामलों का निस्तारण किया जायेगा। उत्तर-प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्रांक में दिये गये दिशा-निर्देश पर चर्चा की गयी तथा सभी मीडियाकर्मी गण से आह्वान किया गया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार में अपना सहयोग प्रदान करें।
जिसमें प्रवीण मालवीय (जिला सूचना अधिकारी), ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह (तेज न्यूज चैनल), जयशंकर तिवारी, चंदन सिंह, सुजीत कुमार, दिनेश यादव, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, अविनाश तिवारी, राम मनोहर तिवारी, सुमित कुमार सिंह, ओ.पी. श्रीवास्तव, विकेश कुमार, प्रशान्त कुमार, गनपत राय, अम्बरीष कुमार सिंह तथा धीरेन्द्र सिंह शक्ति आदि विभिन्न समाचार पत्रो के मीडियाकर्मीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *