Headlines

‘ऑपरेशन वज्रपात–’धानापुर में दो दबंग गिरफ्तार, क्षेत्र में शांति कायम रखने का दावा

चन्दौली, 18 जून 2026: चन्दौली पुलिस के ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत थाना धानापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बभनियांव के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार दोनों आशुतोष उर्फ इन्तजार (20) पुत्र कैलाश और विजय कुमार (25) पुत्र वंशराज क्षेत्र में आम लोगों से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देकर दहशत फैलाते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें 107/116 सीआरपीसी में पाबंद किया है।

प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में उपनिरीक्षक विनोद यादव व उपनिरीक्षक बृजेश मिश्रा शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों पर थाना धानापुर में पहले से मु0अ0सं0 85/2026 के तहत 351(3)/352 बीएनएस की भी मामला दर्ज है। वहीं अभियुक्तों को गिरफ्तार कर स्थानीय स्तर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन में चल रहे ‘ऑरेशन वज्रपात’ अभियान का मकसद जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना और दबंग तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करना बताया गया है। एसपी चन्दौली ने धानापुर टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे तत्त्वों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी व अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का स्वागत किया है तथा पुलिस से आवाहन किया है कि वे ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखें ताकि आम जनजीवन सुरक्षित हो सके। मामले में आगे की जांच व कानूनी प्रक्रिया पुलिस द्वारा जारी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *