कंपोजिट विद्यालय रैपुरा की छात्रा राधा कई स्पर्धाओं में प्रथम रही

76d7462d5e01
चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदौली के प्रांगण में किया गया. जिसमें दिव्यांग बच्चों द्वारा सुलेख प्रतियोगिता विषय आधारित चित्रकला प्रतियोगिता ‘ कुर्सी दौड़ रस्सा कसी ‘ प्रतियोगिता छूकर पहचानो दृष्टि बाधित बच्चों के लिए ‘ गायन प्रतियोगिता ‘ का आयोजन किया गया. अमर ज्योति संस्थान मनीहरा सकलडीहा के बच्चों ने पशुओं की मिमिक्री की.


फोटो: कई स्पर्धाओं में प्रथम रही राधा यादव को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश सिंह 


सुलेख प्रतियोगिता में राधा यादव प्रथम कंपोजिट विद्यालय रैपुरा विकासखंड सकलडीहा शिवांगी द्वितीय अतुल तृतीय रहीं गणित दौड़ में राधा यादव कंपोजिट विद्यालय रैपुरा सकलडीहा प्रथम शिवांगी चकिया द्वितीय किशन तृतीय रहे. चित्रकला प्रतियोगिता में आराधना प्रथम विशाल द्वितीय रोहित को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.



छू कर पहचानो में रेहान प्रथम बरहनी विकास खंड शुभम अमर ज्योति शिक्षण संस्थान सकलडीहा आकाश द्वितीय आकाश तृतीय रहे. कुर्सी दौड़ में बालक वर्ग में आदर्श कंपोजिट विद्यालय रैपुरा सकलडीहा प्रथम सूर्यांश द्वितीय राम उजागर तृतीय रहे कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में राधा यादव कंपोजिट विद्यालय रैपुरा सकलडीहा प्रथम अलका द्वितीय लाजो तृतीय रही.

 बालक वर्ग की टीम में शिवांश ‘राम उजागिर आदर्श यादव आर्यन राज मधुकर आदेश नौशाद शिवम श्रेयांश पांडे की टीम प्रथम रही बालिका वर्ग रस्साकसी सुल्ताना राधा यादव अंशिका शिवांगी सोनम रितु निधि अलका की टीम प्रथम रही मुख्य अतिथि जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक ने कार्य क्रम को प्रारंभ किया.

इस अवसर पर श्रीप्रकाश सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली, लाल मणि खंड शिक्षा अधिकारी, मोहसिन अहमद, डॉ. देवेंद्र प्रताप यादव, अरुण विश्वकर्मा, राजेश पाल, राजाराम, सुरेंद्र, विकास कुमार सिंह, उपस्थित रहे. विद्याधर मिश्र धन्यवाद, ज्ञापन अमिता श्रीवास्तव प्रभारी जिला समन्वयक समेकित शिक्षा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed