Headlines

किसी भी समस्या का डर कर नहीं डटकर सामना करें बालिकाएं – भूपेंद्र निषाद

किसी भी परिस्थिति में पुलिस साथ है, तमाम योजनाओ की दी जानकारी

धीना (चंदौली)। मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनता इंटर कालेज बबुरा धीना पर बुधवार को एंटी रोमियो टीम की ओर से महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें बालिकाओं को सुरक्षा, बाल विवाह के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. वही बालिकाओं के सुरक्षा की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया.

फोटो; धीना थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद जनता इंटर कालेज बबुरा धीना में बालिकाओं को जानकारी देते हुए 

धीना थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को बढ़ावा देना है. बालिकाओं के सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है. किसी को कोई समस्या या दिक्कत हो तो महिला पुलिस को सूचना देने का काम करें. किसी भी समस्या का डर के नहीं डटकर सामना करने की जरूरत है.
 बाल विवाह पर रोकथाम के साथ सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना सहित बालिकाओं के लिए तमाम योजनाएं चलाई का रही है. आप सभी के सहयोग के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है. बालिकाओं को कभी भी डरने की जरूरत नहीं है.
 विद्यालय आने व जाने में कोई परेशानी हो तो तत्काल पुलिस को जानकारी दे. जागरूक होकर किसी भी घटना पर लगाम लगाया जा सकता हैं. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांस्टेबल प्रतिभा, आरती सरोज, विद्यालय प्रबंधन के अध्यापक अध्यापिका आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *