खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

विजेता प्रतिभागी सम्मानित,उज्जवल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं
चंदौली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तत्वावधान में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के द्वारा विकासखंड सकलडीहा में खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 02 व 03 जनवरी 2025 को स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार महेसुआ सकलडीहा के परिसर में कराया गया.
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीय ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा श्री अवधेश सिंह जी के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया. उक्त अवसर पर माननीय प्रमुख जी के द्वारा बच्चों को खेल के प्रति जागरुक एवं प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई.
विशिष्ट अतिथि श्री विजय कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी सकलडीहा के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन श्री रजनीश पांडेय क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सकलडीहा के द्वारा किया गया
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं –
सब-जूनियर बालक वर्ग
लंबी कूद – अनुराग डेढ़गावाँ
ऊँची कूद– राजन नई बाजार
फुटबॉल बालिका वर्ग – नईबाजार प्रथम
भाला प्रक्षेप– राजन नई बाजार
कबड्डी -नरैना
सब- जूनियर बालिका वर्ग
100 मीटर- आस्था जमुनीपुर
जूनियर बालक वर्ग
100 मीटर- अभिषेक मनियारपुर
200 मीटर- अभिषेक मनियारपुर
400 मीटर- विजय डेढ़गावाँ
1500मीटर- दुर्गेश ककरही
लम्बी कूद- प्रभुनारायन अलहिया
ऊँची कूद- कृष्णा खोर
चक्का प्रक्षेप- बिट्टू जामडीह
गोला प्रक्षेप- करन पौरा
कबड्डी -जमुनीपुर
कुश्ती- राहुल (57kg) , राज (61kg), बालाजी (65kg)
सीनियर बालक वर्ग
100 मीटर- आलोक जमुनीपुर
सीनियर बालिका वर्ग
100 मीटर– आँचल पौरा
200 मीटर- आँचल पौरा
400 मीटर- आँचल पौरा
उक्त अवसर पर धर्मेंद्र कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी ,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बजरंगी पांडेय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनिश सिंह, राजन कुमार यादव,ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव, खेल शिक्षक अरुण रत्नाकर ,देवेंद्र सिंह, जमील अहमद, चंद्रशेखर, पंचम, रामअवध, मिथिलेश, चंदन, चंद्रभान आदि उपस्थित रहे संचालन अरुण रत्नाकर ने किया।