Headlines

गांव-गांव संपर्क पर जोर — खजुरा में दर्जनों ग्रामीणों ने थामा ‘अपनी जनता पार्टी का हाथ

चन्दौली। अपनी जनता पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चल रहे सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश सचिव अर्जुन प्रसाद आर्य ने शहाबगंज क्षेत्र के खजुरा गांव में जनसंपर्क कर दर्जनों ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

शुक्रवार को खजुरा गांव में घर-घर संपर्क कर मतदाताओं से संवाद करते हुए अर्जुन प्रसाद आर्य ने पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब तक आम जनता की सरकार नहीं बनेगी, तब तक गांव-गरीब का भला संभव नहीं है और “सत्ता में भागीदारी” आवश्यक है।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में कई युवा और किसान शामिल रहे। प्रदेश सचिव ने नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और बताया कि अपनी जनता पार्टी शुद्ध विचारों व ईमानदारी की राजनीति के लिए जानी जाती है। ग्रामीणों ने उनके “जनसेवा ही सच्ची पूजा है” के संदेश का समर्थन किया और पार्टी से जुड़ने का संकल्प लिया।
अर्जुन प्रसाद आर्य ने कहा, “घर-घर संपर्क से ही बदलेगा तंत्र,” और पार्टी का लक्ष्य 2027 तक हर गांव में बूथ कमेटी बनाना बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सत्ता में आने पर किसानों, मजदूरों और पिछड़ों के हित में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम में गांव के कई वरिष्ठजन और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *