भाजपा, सपा, बसपा छोड़ लोगों ने ली सदस्यता
पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया
चंदौली। जनपद के सुदूर जंगल नौगढ़ के उदितपुर सुर्रा गांव में आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारीयों ने रामधीन भारती के नेतृत्व में रविवार को सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से रुबरु कराया. प्रभावित लोगों ने भाजपा सपा बसपा छोड़ आसपा की सदस्यता ग्रहण किया. वहीं पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए मिली जिम्मेवारी को निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया. इस दौरान बूथ का भी गठन किया गया.
इस दौरान आजाद समाज पार्टी चंदौली जिला सचिव श्यामसुंदर, भीम आर्मी के जिला संरक्षक मास्टर रामचंद्र राम, भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार भारती,भीम आर्मी जिला कोषाध्यक्ष
वीरेंद्र कनौजिया पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
जिला संरक्षक रामचन्द्र राम ने भाई चंद्रशेखर आजाद के मूवमेंट पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि दलित समुदाय के मुद्दों व उत्पीड़न के खिलाफ लड़ रहे लड़ाई में हमें पुरजोर समर्थन देने की आवश्यकता है। तभी हमे अपना हक अधिकार और न्याय मिल सकता है. इन विचारों से प्रभावित होकर भाजपा सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया.
सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में अशोक कनौजिया, परमेश्वर भारती ,डॉ कुलदीप कुमार ,बूथ अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, महेश , हरी राम, अनिल, रामगति गौड़, प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार कोल, समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार भारती ने किया.