चंदौली पुलिस ने चकिया क्षेत्र के व्यापारियों के साथ की बैठक

344ad43c30a8
बैंक संबंधी लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी और सुझाव दिया 

चन्दौली,चकिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार की अध्यक्षता में थाना परिसर में बुधवार को व्यापारियों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के दर्जनों व्यापारियों ने भाग लिया।


फोटो : थाना चकिया पर व्यापारियों संग बैठक करते थानाध्यक्ष अतुल कुमार 


 बैठक के दौरान पुलिस ने व्यापारियों से बैंक संबंधी लेनदेन के दौरान सावधानी बरतते हुए मोटी रकम को जमा कराने के लिए पुलिस को जानकारी देने का सुझाव दिया, जिसके चलते पुलिस सुरक्षा में व्यापारी की रकम बैंक में सुरक्षित जमा हो सके। 

वहीं व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने तथा किसी भी संदिग्ध की तत्काल पुलिस को सूचना दी जाने के लिए अपील की।

 बैठक के दौरान व्यापारियों ने नगर में अतिक्रमण सहित कई समस्याओं को रखा तो थानाध्यक्ष द्वारा उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed