Headlines

चंदौली पुलिस ने चार पशु तस्करों को भेजा जेल,11पशु बरामद

बध करने हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे।

चंदौली। जनपद के थाना चकिया पुलिस द्वारा गोवंश की तस्करी कर पैदल ले जा रहे 11 राशि गोवंश के साथ चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मूसाखांड गांव के पास से पुलिस को यह सफ़लता मिली है।



पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चंदौली पुलिस जनपद मे शराब व गौ तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में गोवंशो को पैदल तस्करी कर ले जाते समय 11 राशि गोवंशो के साथ 04 अभियुक्तगण को मूसाखाड़ बन्धी के आगे पहाड़ी पर वहद ग्राम मूसाखाड़ से बरामदगी 
की गयी । जिसके संबंध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 131/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध नि. अधि. व 11 पशुक्रूरता नि. अधि. का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से जिला जेल वाराणसी भेज दिया गया।



 क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष ने बताया कि थानाध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा गठित टीम ने
 गोविन्द पुत्र रामदुलार व रमेश कुमार पुत्र रामभजन निवासीगण ग्राम वनरसिया थाना चकिया जनपद चन्दौली व राहुल कुमार पुत्र श्रीराम, विजय कुमार पुत्र रामऔतार निवासीगण ग्राम मुसाहिबपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को 11गो वंशो के साथ गिरफ्तार किया है जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय से जेल भेजा गया है।
 
पुलिस से पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों ने बताया कि हम लोग घुमन्तू पशुओ को जंगलो से तथा कुछ गायो को गांव से एक एक करके खरीदकर इकट्ठा करते है जब पर्याप्त मात्रा मे हो जाते है तो हम लोग इसी रास्ते बिहार ले जाते है जहां मेला लगता है वहां से बडी गाडियो मे लादकर पश्चिम बंगाल (पंडुआ) को लेकर चले जाते है जहां इन्हे वध हेतु ऊंचे दामो मे बेचकर अच्छा पैसा कमाते हुए हैं जो भी पैसा मिलता है हम लोग उसे आपस मे बराबर बराबर बांट लेते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *