चंदौली पुलिस ने दो गांजा तस्करों को भेजा जेल,10 किग्रा गांजा बरामद

चन्दौली– जनपद की थाना चकिया की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं उनके कब्जे से 10 किग्रा गांजा, एक मोटर साइकिल व दो मोबाइल सेट बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अपराध में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवम् जुर्म जरायम के रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाकर कार्यवाई कर रही है जिसके क्रम में थाना चकिया की पुलिस टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान जलेबिया मोड हनुमान मंदिर के पास से 10 किलो 473 ग्राम नाजायज गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. वहीं गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध मु.अ.सं. 175/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सीओ चकिया राजीव सिसोदिया ने बताया कि चकिया थानाध्यक्ष अतुल कुमार मय हमराह देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिग कर रहे थे कि बिहार से नौगढ़ के रास्ते जलेबिया मोड़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना नं0 UP19S4541 जिस पर 02 व्यक्ति बैठे थे आते हुए दिखाई दिये जिन्हे टार्च की रोशनी मे रुकने का इशारा करते हुए रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी की गति तेज कर भागने का प्रयास किया गया.
पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल व उस पर नीले रंग का एक बैग लेकर बैठे व्यक्तियो को पकड़ लिया गया. गिरफ्तार व्यक्तियो की पहचान 1. सतबीर डबास पुत्र राजकरन निवासी अहमदगढ़ थाना झिनझाना जिला शामली हाल पता रूपापुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र 33 वर्ष तथा बैग पकड़कर पीछे बैठे व्यक्ति 2. खुर्शीद अंसारी पुत्र कुद्दुस अंसारी निवासी छेतरी थाना मिर्जामुराद जिला वाराणसी उम्र 22 वर्ष के रुप में हुई.
दोनो व्यक्तियो के कब्जे से बरामदशुदा 04 बन्डलो से 10 किलो 473 ग्राम पाया गया। पुलिस से पुछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग बराबर बराबर पैसा लागकर भालू बुढ़न बिहार से सस्ते दामो पर गांजे को खरीदते है जिससे खरीदते है उसका नाम पता नही मालूम है तथा बनारस घाटो पर पुड़िया बनाकर चोरी छुप्पे लोगो को बेचते है जो भी मुनाफा होता है उसे बराबर बराबर बांट लेते है।