Headlines

चन्दौली: बोर्ड टॉपरों को आईटीसी ने दिया सम्मान, मेडल-व प्रशस्ति पत्र वितरित

चन्दौली — चौपाल सागर के प्रांगण में रविवार को आईटीसी के “मेधावी सितारे” कार्यक्रम के तहत छात्र एवं अभिभावक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रशासनिक अधिकारी एवं चन्दौली सदर सीओ देवेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

समारोह में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलाधित्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आईटीसी आयोजक मण्डल के सदस्य मि. सुनील कुमार सिंह, रवि विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, निशा देवी व कमलेश विश्वकर्मा ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सदर सीओ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को भविष्य की चुनौतियों से घबराए बिना आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। बरहनी ब्लॉक के बेसिक शिक्षा परिषद के आदर्श शिक्षक बलराम पाठक ने भी बच्चों को सम्मानित किया।
 अध्यापक मुल्क राज आनंद सिंह ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक नियंत्रण के महत्त्व पर व साथ ही परीक्षा में कम अंक आने पर डिप्रेशन में नहीं जाने और अधिक मेहनत व लगन से आगे बढ़ने पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में बलराम पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित कर समापन की घोषणा करते हुए सभी मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में जनपद के विभिन्न क्षेत्र से आए मेधावी छात्रों—हरिओम पाठक, सुहानी सिंह, रिया सिंह, प्रतिभा, गुड़िया, रंजना, श्रद्धा, मनोज तथा संतोष कुमार—को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *