Headlines

डेढ़ लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बिक्री हेतू यूपी से ले जा रहा था बिहार, ट्रेन में गिरफ्तार

चन्दौली, जिले की धीना थाने की पुलिस ने शुक्रवार को ट्रेन से शराब की तस्करी कर रहे युवक को डेढ़ लाख की शराब के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. शराब को बिक्री हेतू बिहार में लेकर जा रहा.

धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन धीना के बाहर पश्चिमी छोर के पास एक व्यक्ति बोरिया मे शराब का जखीरा लिए खड़ा है जो ट्रेन से बिहार में जाने के फिराक मे है जिसे देर न करते हुए घेराबंदी कर पकड़ कर गिरफ्तार कर बोरिया की तलाशी ली तो उसमें विभिन्न ब्रांडो की लगभग डेढ़ लाख की शराब पाई गई. बरामद शराब के साथ युवक को थाना हाजा पर लाकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
पुलिस से पूछताछ में अपना नाम पता अरविन्द कुमार यादव पुत्र अशोक प्रसाद यादव निवासी गौतमनगर जनता रोड न्यूयारपुर थाना गरदनीबाग जनपद पटना बिहार उम्र करीब 32 वर्ष बताया.
कहा कि वह उ0 प्र0 के दुकानों से शराब खरीदकर अधिक लाभ कमाने के लिये ट्रेनो से शराब बिहार ले जाकर ऊँचे दामो में बेचकर मुनाफा कमाता हैं.
 वर्तमान समय में मुगलसराय, अलीनगर क्षेत्र में शराब तस्करी में हो रही गिरफ्तारीयों के कारण पकड़े जाने के डर से छोटे रेलवे स्टेशन सें तस्करी का काम शुरु किया गया था परन्तु यहा भी पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *