Headlines

देवरापुर के ओमप्रकाश राम की मनिहरा सड़क दुर्घटना में मौत

शिलाप ढलाई कार्य पर जा रहे थे, टमाटर लदी पिकअप ने मारी टक्कर


चंदौली (सकलडीहा)। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मनिहरा पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में देवरापुर निवासी साइकिल सवार मजदूर ओमप्रकाश (55) की गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। वे शिलाप ढलाने के काम पर जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश सुबह लगभग 9 बजे घर से मनिहरा निकले थे। पपौरा होते हुए पेट्रोल पंप पर पानी पीने के बाद वह हाईवे पार कर रहे थे, तभी सकलडीहा की ओर से टमाटर लदे एक पिकअप वाहन से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर से उनके पैर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिर पड़े। साथ आए अन्य मजदूरों ने उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से CHC पहुंचाया, जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार चालक ने साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में वाहन का नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गया; पिकअप वाहन के पिछले हिस्से को डिवाइडर ने रोका। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक व पिकअप वाहन को थाने ले जाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
घटना की जानकारी पाकर परिवार में मातम है। मृतक की पत्नी घीराजी देवी, पुत्र विजयलाल, दिनेश, कुलदीप, संदीप, छोटू, चंदन, लकड़ू व पुत्री काजल सहित परिजनों में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *