Headlines

धान क्रय केंद्रों पर तीस-चालीस रूपये प्रति कुंतल ली जा रही है पल्लेदारी-मिथिलेश सिंह

चन्दौली l भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ऊर्फ मनमन सिंह नें किसानो के धान की हो रही खरीददारी का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को अनेको धान क्रय केन्द्रो का दौरा किया l जिसके दौरान किसानों से पूछताछ में पाया कि उनसे प्रति कुंतल चार किग्रा कटौती व पल्लेदारी तीस से चालीस रूपये ली जा रही है l क्रय केन्द्रो पर केंद्र प्रभारी अनुपस्थित रहे l
किसान नेता मिथिलेश कुमार सिंह ऊर्फ मनमन सिंह नें बताया कि सरकार के निर्देशों को उनके ही अधिकारी/कर्मचारी ठेंगा दिखा रहे है l उन्होंने आरोप लगाया कि निरिक्षण के दौरान अदसड केंद्र पर किसानों से चालीस रूपये प्रति कुंतल पल्लेदारी ली जा रही है l
एवतीं क्रय केंद्र पर तीन दिन से बोरा नहीं है जनौली व कवई पहाड़पुर धान क्रय केन्द्रो पर किसानों से प्रति कुंतल तीस रूपये पल्लेदारी और चार किग्रा प्रति कुंतल धान की कटौती की जा रही l यह किसानों के साथ दोगलेपन का व्यौहार किया जा रहा है l

वहीं एवतीं केन्द्र प्रभारी रबिन्द्र शर्मा के 9369205793 के नंबर पर पत्रकार द्वारा दो बार फोन करने पर फोन को रिसीव नहीं किया गया और न हीं रिप्लाई मिली l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *