Headlines

पीएचसी जीयनपुर पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति और बदहाली पर लोगों नें प्रदर्शन कर दिया चेतावनी

मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों मे गवानी पड़ रही गाढ़ी कमाई l

 चन्दौली,धानापुर क्षेत्र के जीयनपुर मे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जर्जर व्यवस्था और बेपरवाह कर्मचारियों को लेकर क्षेत्रीय किसानों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा और उनके बिरुद्ध एक दिवसीय धरना पर बैठ प्रदर्शन किया और चिकित्सकीय सुविधा सुदृढ़ नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया l वहीं डिप्टी सीएमओ धानापुर नें जल्द ही समस्या निवारण करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया l

ग्रामीणों नें आरोप लगाया कि जिस अस्पताल को खोलने के लिए किसानों नें अपनी बिघहों भर की जमीन दान मे दें दिया l इस आसय से कि नजदीक मे अस्पताल हो जाने से क्षेत्र के लोगों को चिकित्सकीय सुबिधाये मिलेंगी और आमजनमानस को लाभ मिलेगा लेकिन आज इस अस्पताल पर न तो पानी की उत्तम व्यवस्था है और नहीं डाक्टरों की उत्तम व्यवस्था है l आसपास के मरीजों को मजबूर होकर प्राइवेट अस्पताल मे जाकर गाढ़ी कमाई बर्बाद करना पड़ रहा है l

इस दौरान पूर्व प्रचार्य बंशनारायण सिंह ग्राम प्रधान शिवकुमार सिंह पूर्व प्रधान पति खरपत राम श्रीनारायण राम अमरनाथ सिंह जिलापंचायत अंजनी सिंह लालबहादुर सिंह राजकुमार यादव सेहकू राम सर्बेश सिंह इत्यादि l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *