Headlines

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पपौरा का मनाया गया वार्षिकोत्सव

बच्चों का सर्वांगीण विकास शिक्षकों पर टीका होता है- संत त्रिपाठी 
जो जितना तपता है वो उतना ही निखरता है- राकेश रौशन 

मुख्य अतिथि डॉ. संत त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि एबीएसए डॉ. राजेश चतुर्वेदी, ब्रांड एम्बेसडर राकेश यादव रौशन, वरिष्ठ समाजसेवी आरबी यादव उपस्थित रहे 

चंदौली, चहनियां। क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पपौरा का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि अवकाशप्राप्त शिक्षक डॉ. संत त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि एबीएसए डॉ. राजेश चतुर्वेदी, ब्रांड एम्बेसडर राकेश यादव रौशन और वरिष्ठ समाजसेवी आरबी यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।



   इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. संत त्रिपाठी ने कहा कि पूरी दुनिया में सिर्फ़ प्रेम है, इसके सिवाय कुछ नहीं। शिक्षक प्रेम से विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं, तभी उनका सर्वांगीण विकास होता है। विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी वाराणसी के उदघोषक और जिले के मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर राकेश यादव रौशन ने कहा कि छात्र जीवन में आने वाली कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें नजरअंदाज करके अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सफलता के लिए संघर्ष जरूरी होता है, जो जीतना तपता है, उतना ही निखरता है।



   विशिष्ट अतिथि एबीएसए डॉ. राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि हम शिक्षा विभाग की सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाकर ग्रामीण प्रतिभागियों के विकास में अपना योगदान दें। इसी विचारधारा के तहत हमने निपुण भारत योजना को चहनियां क्षेत्र में जमीनी स्तर तक लागू करवाया। कार्यक्रम के दौरान खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को विशिष्ट अतिथि राकेश रौशन के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। संचालन एसआरपी उमाशंकर यादव ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य श्यामसुंदर यादव ने किया।

   इस अवसर पर साहब लाल यादव, हरिदास यादव, राजीव यादव शिक्षक संघ अध्यक्ष, अंकित यादव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *