Headlines

प्रेम सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं होली का पर्व-सीओ रघुराज

अफवाहों पर ध्यान न दें,सादे वर्दी में भी पुलिस करेगी भ्रमण 
चंदौली,05 मार्च। जिले के सकलडीहा कोतवाली में बुधवार को सीओ रघुराज के नेतृत्व में होली और रमजान पर्व को लेकर बैठक बुलाई गई. बैठक में व्यापारी ग्राम प्रधान और मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे.

फ़ोटो : कोतवाली में शांति समिति की बैठक करते सीओ रघुराज पुलिस और व्यापारी के साथ


सीओ रघुराज ने कहा कि आगामी शुक्रवार को होली का पर्व है. ऐसे में रमजान में नमाज भी अदा की जाएगी. दोनों संप्रदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाए. सौहार्द बिगाड़ने वाले उपद्रवियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जायेगी.
ऐसे में अराजक और उपद्रवी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. अगर कोई आपकी जानकारी में हो तो पुलिस को सूचित करे. आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी.  सोशल मीडिया के किसी अफवाह पर ध्यान न दे. अक्सर देखा जाता है कि द्वेषपूर्ण फेक फ़ोटो और विडियो को प्रसारित कर माहौल को खराब करने की अवांछनीय तत्व कोशिश करते है. ऐसे में इससे सावधान रहने की जरूरत है. होली पर सादे वर्दी में भी पुलिस के जवान भ्रमण करते रहेंगे.
इस मौके पर कोतवाल हरिनारायण पटेल, जनक सिंह,,ब्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, प्रधान सुरेंद्र यादव,अमरनाथ खरवार,अमित सिंह,अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *