Headlines

फॉर्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने को गांव गांव लगाए जा रहे कैंप

सकलडीहा में बड़े पैमाने पर  पंजीकरण, ग्रामीणों में दिखी दिलचस्पी 

चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देश पर सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के नरायना, धानापुर और नादी गांव के ग्राम सचिवालयों व कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को कैम्प लगाकर बड़े पैमाने पर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य कराए गए। जिसमें सैकड़ों किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। इस दौरान ग्रामीणों में भी काफी दिलचस्पी दिखाई दी।

फोटो: धानापुर पंचायत भवन पर उपस्थित अधिकारी व लाभार्थी 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की डिजिटल पहचान और सरकारी योजनाओं (जैसे पीएम किसान सम्मान निधि) के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य गांव-गांव कैंप लगाकर तेजी से कराया जा रहा है। यह अभियान एग्रीस्टैक पोर्टल के तहत चल रहा है।

फार्मर रजिस्ट्री किसानों को योजनाओं से जोड़ने, डुप्लिकेट हटाने और पारदर्शिता लाने के लिए है। बिना रजिस्ट्री के किसान सम्मान निधि की किस्त रुक सकती है। जिसमें में 54% से अधिक रजिस्ट्री हो चुकी है, लेकिन कुछ जिलों में लक्ष्य अधूरा है।
आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, खतौनी, खसरा नंबर, बैंक पासबुक, भूमि अधिकार प्रमाण पत्र लेकर किसान कैंप ग्राम सचिवालय या सार्वजनिक स्थानों पर सुबह 9 बजे से लगे रहे हैं, जहां तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, सीएचसी जिला प्रबंधक रामभरोस यादव, लेखपाल अरुण अवस्थी, कृषि कर्मी दिनेश चौहान, विनय कुमार यादव और सखियां मदद की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *