Headlines

बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की तानाशाही के विरूद्ध वकीलों ने जताया विरोध

चन्दौली,
सकलडीहा, विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के रवैया से क्षेत्र के किसानों में काफी आक्रोश है। बुधवार को सकलडीहा संयुक्त् बार के अधिवक्ताओं ने एसडीओ और जेई की तानाशाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को पत्रक देते हुए विभागीय अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग किया है। वहीं समस्या का शीध्र समाधान नही होने पर आन्देालन की चेतावनी दिया है।

फोटो: सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी को लेकर विरोध जताते हुए अधिवक्ता


अधिवक्तओं ने आरोप लगाया कि बीते एक माह के अंदर बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण दर्जनों गांव के सैकड़ों किसानों का हजारों बीघा फसल जलकर राख हो गया। अभी तक किसानों को नुकसान हुए फसलों का मुआवजा तक नही मिला। विशुनपुरा में भी अधिवक्ता दुर्गेश सिंह सहित अन्य किसानों की बिजली की शार्ट सर्किट से चार बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गया था।

 पुन: एसडीओ और जेई द्वारा दबाब बनाकर उनके खेत से नंगी बिजली तार ले जाने का दबाब बनाया जा रहा है। इस बात को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीओ और जेई की मनमानी और तानाशाही के खिलाफ विरोध जताया। चेताया कि चिलचिलाती धूप और गर्मी में बिजली की मनमानी कटौती, मनमानी रिंडिंग और अवैध वसूली पर रोक नही लगाया गया तो अधिवक्ता विद्युत कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन के लिये मजबूर होंगे। 

अंत में एसडीओ व जेई की मनमानी को लेकर एसडीएम को पत्रक सौपा। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने उचित कार्रवाई किये जाने का भरोशा दिया। 

इस मौके पर विरोध जताने वालों में डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष मनोज पांडेय, महामंत्री उपेन्द्र नारायण सिंह, नितिन तिवारी, अशोक यादव, जगदीश सिंह, पंकज सिंह यादव, श्रीकांत सिंह, उमाशंकर,दुर्गेश सिंह,संजय कुमार सिंह, महेन्द्र राय, अखिलेश तिवारी, आशुतोष सिंह, बीरेन्द्र यादव सहित अन्य अधिवक्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *