भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया : के के सिंह

05f8f8eb0c2f
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी

चन्दौली,
सकलडीहा। दशम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शुक्रवार को प्रातः 6:00 बजे विकास खण्ड परिसर में खण्ड विकास अधिकारी के. के. सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे योग प्रशिक्षक आशुतोष पाण्डेय, योग प्रशिक्षका रोली पाण्डेय व रेनू राय द्वारा उपस्थित अधिकारियो, कर्मचारियों को योग और प्राणायाम जैसे अनुलोम विलोम, कपालभाती, भ्रामरी का अभ्यास कराया गया।खण्ड विकास अधिकारी ने सभी को अपने दिनचर्या में योग को सम्मिलित करने का सुझाव दिया।

फोटो: सकलडीहा ब्लॉक परिसर में योगाभ्यास करते अधिकारी कर्मचारी 


बीडीओ ने बताया कि भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। यह शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति प्रदान करता है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी ये क्रिया अब विदेशों तक फैल चुकी है। हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है और इस दौरान दुनियाभर के लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हैं।

करें योग, रहे निरोग की थीम पर ए डी ओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी को स्वस्थ रहने के लिए योग करने की सलाह दिया। उन्होंने कहा योग के अभ्यास से शांतिपूर्ण मन से व्यक्ति को समाज कल्याण के लिए एक बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है। 

 इस अवसर पर लेखाकार विजय शंकर, बी ओ पी आर डी रजनीश पाण्डेय, अध्यापक देवेन्द्र यादव, संदीप गौतम, लल्लन राय, मनोज कुमार, देवेन्द्र, धनज्जय पाण्डेय सहित काफ़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed