Headlines

महाराजा सुहेलदेव ने राष्ट्र सुरक्षा के लिए विदेशी आक्रांताओं को धूल चटा दिया था – पिंटू पाल

आयोजन इनके नाम पर होने चाहिए, विदेशी आक्रांताओं के नहीं,


चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमपुर में महाराजा सुहेलदेव राजभर का विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया. किसान नेता पिंटू पाल ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन व उनकी वीरता पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि दक्षिण में वीर शिवाजी तथा उत्तर में महाराजा सुहेलदेव हिंदू धर्म के दो ऐसे प्रतापी राजा थे जिन्होंने अपने राष्ट्र के सुरक्षा के लिए विदेशी आक्रांताओं को रण में धूल चटा दिया था. आयोजन तो विदेशी आक्रांताओं के नाम पर नहीं होकर इनके नाम पर होने चाहिए.

महाराजा सुहेलदेव श्रावस्ती के एक पराक्रमी राजा थे. साल 1034 में उन्होंने बहराइच के चित्तौरा झील के किनारे विदेशी आक्रांता महमूद गजनवी के सेनापति गाजी मियां (गाजी सैयद सालार मसूद) के लाखों सैनिकों के खिलाफ सिर्फ कुछ हजार सैनिकों के बल पर ऐतिहासिक युद्ध में परास्त कर दिया था. इसी विजय को याद करते हुए हर साल उनका विजय दिवस मनाया जाता है. आयोजन विदेशी आक्रांताओं के नाम पर नहीं इनके नाम पर होने चाहिएं.
 उन्होंने ये भी कहा कि महाराजा सुहेलदेव पूजनीय हैं. पूरे हिन्दू समाज को उनपर गर्व है और आज के नौजवानों को महाराजा सुहेलदेव जी की यश कीर्ति के बारे में चर्चा करना चाहिए और उनसे सीखना चाहिए कि जब बात अपने राष्ट्र के सुरक्षा या धर्म के सुरक्षा की हो तो हमारे शरीर में भी महाराजा सुहेलदेव जी का लहु दौड़ना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *