मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना में लाभार्थियों का होगा चयन

308e1cb34e0f
चंदौली, 04 फरवरी, 2025। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० जे०के० चौहान ने बताया कि नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद का आवंटित लक्ष्य 04 है, जिसमें 20 आवेदकों के आवेदन प्राप्त हुए है.

जिनका सत्यापनोपरान्त मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक दिनांक 06.02.2025 को विकास भवन सभागार में समय 12.00 बजे निर्धारित किया गया है .
ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों के चयन की कार्यवाही प्राथमिकता पर सम्पन्न कराना सुनिश्चित किया गया है. उक्त के कम में सभी आवेदकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 06.02.2025 को समय 12.00 बजे विकास भवन सभागार में उपस्थित होकर चयन प्रकिया में भाग लेना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed