Headlines

सकलडीहा में लेखपाल संघ धरने पर बैठा

जमकर की नारेबाजी, पुरानी मांगों को लेकर अड़े, बड़ा आंदोलन की दी चेतावनी

चन्दौली। जिले के सकलडीहा तहसील परिसर में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वाहन पर सकलडीहा के लेखपाल धरने पर बैठ गए। इस दौरान ये लोग जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इन लोगों का कहना है कि हमारे विभिन्न मांगो को अभी तक पूरा नहीं किया गया। इसलिए यह धरना दिया जा रहा है। 

फोटो : सकलडीहा तहसील परिसर में धरने पर बैठा लेखपाल संघ 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सकलडीहा तहसील में धरने पर बैठा है। तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी का कहना है कि वेतन वृद्धि,पदोन्नत में समान अवसर, एसीपी विसंगति,भत्तों में वृद्धि,पदनाम में बदलाव,स्थानातरण सहित अन्य मांगों को लेकर हम लोग धरने पर बैठे हैं। 
यह हमारी पुरानी मांगे हैं।लेकिन सरकार ने अभी तक इसपर ध्यान नहीं दिया,चेताया कि हमारी मागे पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेखपाल राजस्व के साथ ही कई कार्य देखता है।लेकिन उनको सुविधाए कुछ नही मिलती।
धरना के दौरान विनय कुमार सिंह, बीरेंद्र कौशल,चंदन यादव,प्रेमानन्द मौर्या,अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में लेखपाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *