Headlines

सेवा सदन हॉस्पिटल धानापुर में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

दो सौ लोगों ने कराया परीक्षण,टूथपेस्ट, ब्रश और दवाइयां वितरित

दांतों के साफ-सफाई, देखभाल और समय रहते इलाज बेहद जरूरी-डॉ. विशाल सिंह 


चंदौली। जनपद के विकास खण्ड धानापुर स्थित सेवा सदन हॉस्पिटल में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का सोमवार को आयोजन किया गया. इस दौरान दो सौ पायरिया, फ्लोसिस, केबीटी के मरीजों के दांतो कि सफाई कि गयी. साथ ही सैकड़ों लोगों को मेडिकेटेड टूथपेस्ट, ब्रश और दवाइयां भी वितरित की गई. वहीं धूम्रपान करने वाले लोगों को मुख कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया गया.


फोटो : सेवा सदन हॉस्पिटल में दंत मरीजों को परीक्षण करते हुए हेरिटेज मेडिकल कालेज के दंत एवं मुख रोग के विभागाध्यक्ष डॉ विशाल सिंह


शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा ने किया. इस मौके पर हेरिटेज मेडिकल कालेज के दंत एवं मुख रोग के विभागाध्यक्ष डॉ विशाल सिंह ने कहा कि चिकित्सा के साथ-साथ अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा करने के लिए निशुल्क जागरूकता शिविर के आयोजन से लोगों में जागरूकता के साथ उनका सर्वांगीण विकास करना है. इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में दांतों के साफ-सफाई और देखभाल को लेकर जागरूकता के साथ ही समय रहते इलाज बहुत जरूरी है 

उन्होंने दो सौ लोगों के दांतों की जांच की साथ ही ब्रश करने के तरीके को बताया. वहीं दांतों की सुरक्षा और देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी दी. वहीं लोगों को कम से कम 6 माह के अंतराल में डेंटिस्ट से दांत का चेकअप करवाने के लिए प्रेरित किया. शिविर में दांतों की बीमारी पायरिया, फ्लोसिस, केबीटी के मरीजों के दांतो कि सफाई कि गयी.

इस अवसर पर सैकड़ों लोगों में मेडिकेटेड टूथपेस्ट, ब्रश और दवाइयां भी वितरित की गई वहीं धूम्रपान करने वाले लोगों को मुख कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया गया. इस दौरान सेवा सदन हॉस्पिटल के डायरेक्टर मुकेश मौर्या ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना ही मेरा उद्देश्य है लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बहुत जरुरी है इसके लिऐ सबको आगे आने कि आवश्यकता है.

निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में निर्मला देवी, काशीनाथ, रागिनी कुमारी, अंकित, राकेश, राजकुमार, शुभम, सतीश, दीपक, बदामी देवी, प्रीती, मुस्कान, दीप्ती यादव, मुमताज़ अली, नुरशबा बेगम, ललिता देवी सहित अन्य मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *