15.50 लाख रूपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

स्कॉर्पियो से की जा रही थी सप्लाई,बिहार से ले जाया जा रहा था अलीगढ व बुलन्दशहर
चंदौली। जनपद के थाना नौगढ़ पुलिस ने स्कार्पियो वाहन से हो रही गांजा की सप्लाई की बड़ी खेप को बरामद कर लिया. वहीं गांजा तस्करी में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है. इनके विरुद्ध कई प्रदेशों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 15.50 लाख रूपये है.
पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर चंदौली पुलिस अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो की नकेल कसने हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाई कर रहा है जिसके क्रम में शुक्रवार की रात्रि 8:50 बजे थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के कौवाघाट पुल के पास से चेकिंग के दौरान स्कार्पियो वाहन संख्या JH 01 FG 6930 से कुल 61.33किग्रा गांजा बरामद किया है.
वहीं गांजा तस्करी में लिप्त दो युवकों मोन्टी जादौन पुत्र महेश कुमार निवासी ग्राम क्यौली खुर्द थाना अरनियाँ जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 23 वर्ष व गोल्डी सिंह पुत्र रविपाल सिंह निवासी ग्राम क्यौली खुर्द थाना अरनियाँ जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 24 वर्ष को हिरासत में लेते हुए मु0अ0स0 99/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत करते हुए न्यायालय ने पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
पुलिस से पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम लोग बिहार प्रान्त के भभुआ जिले के ग्राम डुमरकोन से कम दामों पर गांजा खरीदते है और उसको वाहन से अलीगढ व बुलन्दशहर ले जाकर उचे दामों पर बेच देते है जिससे हमलोगो को ज्यादा फायदा होता है.जिससे अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं. हम लोगो का गिरोह है. हम लोग अपने भौतिक आर्थिक बुनियादी लाभ के लिये अपने तथा अपने गिरोहो के लिये करते है.