पुलिस चौकी कमालपुर पर शान्ति समिति बैठक संपन्न

प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाये-सीओ रघुराज
चंदौली,धीना। थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कमालपुर पर धीना थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक मे व्यापारियों की समस्याओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा किया गया. आगामी त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने का अपील की गई. वहीं सराफा दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रेरित किया गया.
सीओ सकलडीहा रघुराज ने कहा कि सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना जरूरी है. व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सदैव आपके साथ है. सीसीटीवी कैमरा से अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है. वही घटना होने पर सीसीटीवी कैमरा से अपराधी को पकड़ने में काफी सहुलियत मिल जाती है.
दुकान पर घटना करने के लिए बदमाश पहले रेकिंग करने का काम करते है. सीसीटीवी कैमरा से व्यक्ति के गतिविधि की जानकारी हो जाती है. त्यौहार पर अराजक तत्वों पर विभाग निगरानी कर रही है. यदि आपको कोई अराजक तत्व दिखे तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें. इससे अराजकता फैलने से पहले ही लगाम लगाया जा सकता है.
इस दौरान चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश, शंकर गुप्ता, नीरज अग्रहरि पत्रकार, इमरान अली, अरविंद वर्मा, शिवजी वर्मा, अशोक मौर्या, पुमपुम दुबे, पप्पू अली, जोगेंद्र मौर्या, राजू अग्रहरि, दिलीप त्रिशूलिया, अशोक अग्रहरि, आनंद रस्तोगी सहित अन्य व्यापारीगण मौजूद थे.