15 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

चंदौली, 06मार्च। जिले के थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा 02 बैग में भरकर ले जा रहे कुल 15.300 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा सुभाष नगर पार्क के सामने पुरानी जीटी रोड के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति दाहिने हाथ में काला चैनसुदा बैग व बांए हाथ में बैगनी रंग का झोला लिए हुए आ रहा था. उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम राजू कुमार पुत्र शिव चौधरी निवासी गोविंदपुर फतवाँ थाना फतवाँ जिला पटना बिहार उम्र 22 वर्ष बताया, जिसके दाहिने हाथ में लिए काले रंग के कपड़े के बैग को चेक किया गया तो 12 पीस 750 ml Royal STAG अवैध अंग्रेजी शराब व बाएं हाथ के झोले में 35 पीस ऑफिसर च्वाइस 180 ml फ्रूटी (पाउच) बरामद हुई (कुल 15.300 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदग व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-134/2025 धारा 60 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादर सिंह, उ0नि0 दीनानाथ सिंह, का0 श्रवण कुमार थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली शामिल रहे।