Headlines

16 लाख की शराब के साथ दो गिरफ्तार

चंदौली। जिले की थाना बबूरी पुलिस ने 16 लाख रूपये की शराब के साथ दो युवकों को पकड़ कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. ये जम्मू से कम दामों में अंग्रेजी शराब खरीदकर झारखंड में ऊंचे दामों पर बेचने ले जा रहे थे.

मद्य निषेध यूनिट विभाग पटना से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बबुरी चकिया मार्ग चन्द्रप्रभा नदी पुलिया पर मुगलसराय के तरफ आने वाली वाहनों का बुधवार की रात्रि में सघन चेकिंग कर मिनी ट्रक  UP 14 KT 1146 को रोक लिया गया जिसकी तलाशी के दौरान 302 पेटी से 2664.6 लीटर विभिन्न ब्रांडो की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया गया. जिसकी कीमत 16 लाख रूपये आंकी गई. 

वहीं दो तस्कर दिलीप केसने पुत्र मुकुन्द केसने निवासी खेडा पत्ती हनुमान मन्दिर तीन पुलिया थाना सिटी कोतवाली जिला खण्डवा मध्य प्रदेश उम्र 35 व गुलजार खान पुत्र बरकत अली निवासी 678 कटेहरा दरियाबाद थाना अतरसुईया जनपद प्रयागराज उ0प्र0 उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 05/25 धारा 60/63 आबकारी अधि0 व धारा 319/338/339/340 बी0एन0एस0 पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.
क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. बरामद शराब को जब्त लिया गया है और पकड़ी गई मिनी ट्रक UP14 KT 1146 को सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *