2 कुंतल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अनुमानित कीमत 53 लाख

9819447a7a8a
चन्दौली, जनपद के सदर थाने की पुलिस ने 2 कुंतल 10 किग्रा अवैध गाँजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया. बरामद अवैध गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 53 लाख के करीब है.



पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार चंदौली पुलिस मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर नियंत्रण रखने और अपराधियों की नकेल कसने हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाई कर रही है.इसी क्रम में सदर थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को 4:50 बजे वाजिदपुर मोड़ के पास से संदिग्ध डम्फर ट्रक वाहन संख्या JH04 AB 3090 के गोपनीय बाक्स से 2 कुंतल 10 किग्रा गांजा बरामद किया है. 


वाहन चालक कृष्णा महतो पुत्र अरुण कुमार महतो नि0 बांधडीह थाना जरडीह जनपद बोकारो झारखण्ड उम्र करीब 49 वर्ष व परिचालक अमित कुमार तिवारी पुत्र त्रिभुवन तिवारी नि0 धमौर थाना शाहपुर जनपद आरा बिहार उम्र 29 वर्ष ने बताया कि हम लोग उड़ीसा से गांजा लेकर वाराणसी में टोल प्लाजा के पास पहुचने पर डिस्ट्रीव्युटर संजय सिंह के माध्यम से बेचते.

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 253/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *