2025 अब तक का सबसे गर्म साल रहेगा

364b4c880df6

हीटवेव की संख्या दोगुनी हो सकती है. जलवायु परिवर्तन का है वजह


दिल्ली, सटीक संवाद। मौसम विभाग के अनुसार इस बार भारत में ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है. आईएमडी ने इसे लेकर आगाह भी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों यानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में हीटवेव की संख्या दोगुनी हो सकती है.

2024 भारत के लिए सबसे गर्म सालों में से था लेकिन इस बार उससे भी ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है.

हीटवेव दोगुने होने की वजह
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हीटवेव के दिनों की संख्या दोगुनी हो जाती है तो 2025 अब तक का सबसे गर्म साल रहेगा. इन दिनों का तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे भी ज्यादा हो सकता है. हीटवेव के दिनों में बढ़ोतरी के पीछे की वजह अल नीनो की स्थिति है और दूसरी सबसे बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन है.
मार्च में ही तापमान 40 डिग्री पार
मौसम विभाग के अनुसार, देश के आठ राज्यों का तापमान इस समय 40 डिग्री से ज़्यादा है. ये राज्य हैं महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश. अभी ये हाल है तो फिर आगे चलकर लोगों को और गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
गर्मी से खुद को कैसे बचाएं-
ज़्यादा पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें.
दोपहर में धूप में निकलने से बचें.
हल्के और ढीले कपड़े पहनें.
बाहर काम करने वालों के लिए छाया और पर्याप्त पानी ज़रूरी है.
लू चलने पर बाहर कम निकले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *