21 परीक्षार्थी नकल करते पकड़ाए, रिस्टीकेट

यमुना देवी महाविद्यालय के 19 एवं स्वामी शरण महाविद्यालय के 2 परीक्षार्थी शामिल
चंदौली,18 फरवरी 2025। सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा चंदौली में प्राचार्य द्वारा गठित आंतरिक उड़ाका दल के सघन जांच में कुल 21 नकलची नकल करते हुए पकड़े गए. जिसमें यमुना देवी महाविद्यालय के 19 परीक्षार्थी एवं स्वामी शरण महाविद्यालय के 2 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए.
केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय केंद्र पर स्नातक स्नातकोत्तर एवं बीएड का केंद्र बनाया गया है. आज बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा हेतु जमुना देवी महाविद्यालय बलुआ एवं जमुना देवी महिला महाविद्यालय बढ़वलडीह, स्वामी स्वामी शरण महाविद्यालय कमालपुर, एवं सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा चंदौली की परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे.
उन्होंने आगे बताया कि किसी भी कीमत पर परीक्षा की सुचिता एवं पवित्रता भंग नहीं होने दी जाएगी. महाविद्यालय अपने गरिमा के अनुरूप ही उत्तर प्रदेश शासन की मंशा केअनुरूप एवं विश्वविद्यालय परीक्षा नियमावली के अनुसार ही परीक्षा कराने के लिए बाध्य है.
प्राचार्य ने परीक्षार्थियों को सूचित किया कि परीक्षार्थी सिर्फ अपने प्रवेश पत्र और लेखन सामग्री के अलावा कुछ भी पास न रखें।