एम्बुलेंस से हो रही शराब तस्करी का खुलासा

प्रदेश बदलने पर नम्बर प्लेट का करते थे बदलाव, तीन लाख की शराब के साथ अंतर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार
चंदौली । जिले की सदर पुलिस ने एम्बुलेंस से बिहार जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ एक अंतर्राज्जीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत तीन लाख रूपये आंकी गई. बिहार व उत्तर प्रदेश के 03 फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर हरियाणा से बिहार राज्य के लिए की जा रही थी तस्करी.
चन्दौली पुलिस टीम द्वारा मगंलवार को मुखबिर की सूचना पर हाइवे पर पुलिस लाइन के सामने लगे बैरियर पर 05.40 बजे चेकिंग कर एम्बुलेंस नं0 UP23T7999 से हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड के कुल 512.250 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 03 लाख रूपये) की तस्करी कर रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. तस्करी के दौरान विभिन्न नम्बर प्लेटों का प्रयोग किया जाता था.
गिरफ्तार एम्बुलेंस चालक की पहचान कुनाल कुमार पुत्र मुन्ना शाह निवासी वस्ती रोड कटरा माल्दा रोड थाना मनेर पटना बिहार के रूप में हुई.जिसके विरुद्ध थाना सदर पर मुं.अ.सं. 36/2025 धारा 336(3), 336(4), 338, 340(2) BNS व 60/63 आबकारी अधिनियम दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.