25 लाख की नाजायज शराब का विनष्टीकरण

497cba286125

चन्दौली। जिले के थाना कंदवा पर 25 लाख रूपये की 15 अभियोगों के माल मुकदमाती से कुल 5646 लीटर अंग्रेजी/देशी नाजायज शराब का शुक्रवार को विनष्टीकरण कराया गया.

विनष्टीकरण की कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ हेतु निर्गत आदेश के अनुपालन में व पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांघे के निर्देश पर मा0 न्यायालय द्वारा गठित टीम श्री विपिन कुमार सहायक अभियोजन अधिकारी, श्री शरद कुमार आबकारी निरीक्षक व लिपिक मा0 न्यायालय सिविल जज जू0डि0/न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री शाश्वत यादव, कन्दवा प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम तथा हे0मु0 के उपस्थिति में थाना प्रांगण में रोड के किनारे सरेराह मानक के अनुसार लेबर लगाकर व जे.सी.बी. से गड्ढा खुदवाकर की गई.
 विनष्टीकरण हेतु उपस्थित टीम श्री विपिन कुमार सहायक अभियोजन अधिकारी चन्दौली, श्री शाश्वत यादव लिपिक मा0 न्यायालय सिविल जज जु0डी0 जनपद चन्दौली, श्री शरद कुमार आबकारी निरीक्षक चन्दौली, प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम, हे.मु. मनोज सागर थाना कन्दवा जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *