ढाई करोड़ का गांजा विनष्टीकरण

217eacf31edd
चंदौली। ऑपरेशन क्लीन के अन्तर्गत थाना मुगलसराय इंडस्ट्रियल एरिया अंतर्गत श्री गणेश प्लाईवुड उद्योग व नेवल (कलकत्ता)प्रा0 लि0 कम्पनी में कुल 07 थानों द्वारा कुल 37 अभियोगों से सम्बंधित अवैध 1965.72 किग्रा गांजा का मानक के अनुसार शुक्रवार को विनष्टीकरण कराया गया.

परिक्षेत्रीय व जिला स्तरी 02 कमेंटी में नामित सदस्य- पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक सदर , श्री राजेश कुमार राय क्षेत्राधिकारी सदर, श्री अनिल कुमार क्षेत्राधिकारी सैदपुर गाजीपुर अनिल कुमार, निरीक्षक शेषधर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी, जनपद चन्दौली व सम्बन्धित अभियोगों के विवेचकगण की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के माध्यम से विनष्टीकरण कराकर आपरेशन क्लीन सफल कराया गया.

गांजा विनष्टीकरण टीम में अनिल कुमार यादव पुलिस अधीक्षक आपरेशन, विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सदर, राजेश कुमार राय क्षेत्राधिकारी सदर चन्दौली, अनिल कुमार क्षेत्राधिकारी सैदपुर गाजीपुर, प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी, निरीक्षक शेषधर पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *