Headlines

26 मार्च से थानों का चक्कर लगा रही महिला,लापता पति की नहीं लिखी गई रिपोर्ट

वाराणसी। 26 मार्च 2024 से ग़ायब व्यक्ति की अबतक खोज नहीं लगी।प्रार्थिनी सुनिता देवी पत्नी कुलदीप निवासनी लहरतारा, नई बस्ती, थाना-मडुआडीह वाराणसी का कहना है कि 26 मार्च 2024 को उसके पति कुलदीप घर से निकले और घर पर लौटकर नहीं आए और दो थानों के चक्कर में अभी तक गुमसुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखी गई।


फोटो: गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दर दर भटक रही कुलदीप की पत्नि सुनीता के साथ सहयोगी 


कुलदीप भेलुपुरा थाना अंतर्गत किनाराम बाबा के गेट के बाहर फेरी का काम करते थे। 26 तारीख को कुलदीप घर से निकले और गायब हो गए जिसकी सूचना सुनीता देवी ने मडुआडीह थाने में दिया तो थाने से कहा गया कि यह भेलूपुर का मामला है क्योंकि वह वहां पर काम करते थे आप वहां जाइए जब पीड़िता भेलूपुर थाने गई तो भेलूपुर थाने का कहना था कि वह मडुआडीह से गायब हुए हैं आप मड़वाड़ी जाइए इस चक्कर में महीनों से यह पीड़िता थाने के चक्कर लगा रही है और अभी तक उनकी गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई।


फोटो : लापता कुलदीप की फाइल फोटो 


 वह व्यक्ति किस हालत में होगा क्या उसके साथ घटना घटी क्या उसके साथ हुआ यह कोई नहीं जानता लेकिन इतनी बड़ी लापरवाही सामने आ रही है कि पहले तू पहले तू के चक्कर में दोनों थाने ने मिलकर उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।

आज सुनीता देवी युवा फाउंडेशन अध्यक्ष सीमा चौधरी और ऑटो यूनियन जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह के सहयोग से पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर आवेदन देने पहुंची जहां पर चुनाव ड्यूटी होने की वजह से कोई भी उच्च अधिकारी नहीं मिले, फिर कार्यालय पर इनका ज्ञापन दे दिया गया कार्यालय से सोमवार को आने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *