लापता युवक का कुएं में मिला शव

175cc9b01f32
तीन दिन से लापता था, परिजनों ने थाने दर्ज कराई थी सूचना 

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर में गुरुवार को 19 वर्षीय प्रिंस कुमार का शव घर के समीप कुएं से मिलने पर सनसनी फैल गई. वह तीन दिन से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. प्रिंस किसी बात से नाराज होकर घर से निकला था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. 


फोटो: मृतक प्रिंस की फाइल फोटो 

आज सुबह गांव के बाहर टहलने निकले ग्रामीणों ने कुएं में शव उतराया हुआ देखा तो, इसकी सूचना पुलिस को दी. शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया. सूचना पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्रिंस कुमार दो भाइयों में छोटे थे. जो घर पर ही रहता था. बड़ा भाई कही प्राइवेट नौकरी करता है. उनके पिता उमाशंकर खरवार मुंबई में सिलाई का काम करते हैं. बेटे के लापता होने की सूचना मिलने के बाद वे बुधवार रात ही मुंबई से घर लौटे थे. चर्चा है कि प्रिंस किसी बात से घर वालों से नाराज चल रहा था. इसके चलते वह तीन दिन पहले 20 जनवरी को किसी को बिना बताए घर से निकल गया था.

 परिवार के लोग कई जगह तलाश कर रहे थे इस दौरान गांव में स्थित एक कुएं के बाहर उसका मोबाइल और चप्पल बाहर मिला था. यह देखकर परिजनों की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने जाल डालकर कुएं में तलाश किया था किंतु उस समय उसका कुछ पता नहीं चल सका था. इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर उसकी तलाश कर रहे थे. शव उतराया हुआ देखकर शोर मचाना शुरू किया. शोर सुनकर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है. वहीं घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. परिजनों के तहरीर पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इधर मृतक प्रिंस के पिता उमाशंकर, माता चंदा देवी, भाई अनुज का रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *