जनपद में 1670 स्थानो पर जलेगी होलिका

64 संवेदनशील और 25 अतिसंवेदनशील होलिका चिह्नित
चंदौली। होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हैं. इस बार पुलिस ने होलिका दहन के लिए 1670 स्थानों को चिन्हित किया गया हैं. वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील होलिका को चिह्नित किया गया है, जहां पर विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है, ताकि होली पर्व पर किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना होने पाए.
अबकी बार जिले में 1670 होलिका की स्थापना हुई है. जिला प्रशासन की ओर से 64 संवेदनशील व 25 अतिसंवेदनशील होलिका को चिह्नित किया गया है. इसे लेकर सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ पीएसी बलों की भी तैनाती की जाएगी. विभागीय अधिकारियों की माने तो इसे लेकर सभी थानों में बैठक के साथ-साथ पैदल गस्त भी कर लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने का आह्वान किया है.
साथ ही ग्राम पंचायत में बनाई गई समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है. अपने-अपने क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए प्रयास करें. वहीं थानों पर बैठक करके संभ्रांत नागरिकों को निर्देश दिया कि डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।